देलसर कलां हिंसा मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन जब्त
चुनावी रंजिश में जगदीप उर्फ जग्गी की हत्या के प्रकरण में चार गिरफ्तार, जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी पकड़ा
नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र के देलसर कलां गांव में 4 नवंबर की रात चुनावी रंजिश को लेकर हुई हिंसा के मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनाक्रम में प्रयुक्त कैंपर और बोलेरो सहित चार वाहन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के पर्यवेक्षण में नवलगढ़ थाना, मुकुंदगढ़ थाना और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश के साथ गोपनीय सूचनाएं जुटाईं और तकनीकी सहायता से घटना में शामिल व्यक्तियों तथा वाहनों की पहचान की।
जगदीप सिंह उर्फ जग्गी पुत्र परमजीत सिंह निवासी गंधोवाल रनियाला, जिला होशियारपुर (पंजाब) की हत्या के मामले में देलसर कलां निवासी विजय उर्फ कालू, रामनिवास, अतुल कुमार और रचित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, देलसर कलां पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला करने और वाहनों में तोड़फोड़ के दूसरे मामले में तोगड़ा कलां निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
हत्या के मामले में विजय उर्फ कालू पुत्र कुरडाराम (26), रामनिवास पुत्र भागचंद (50), अतुल कुमार पुत्र सुभाष कुमार (30) और रचित कुमार पुत्र नेमीचंद (27), सभी निवासी देलसर कलां, थाना नवलगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में अजय कुमार पुत्र बहादुर सिंह (22) निवासी तोगड़ा कलां, थाना मुकुंदगढ़ को पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम में प्रयुक्त चार वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और वाहनों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524863


