[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौथे चरण के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौथे चरण के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी

नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, रोशनी, मतदान दलों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में 14 और 16 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मंगलवार को बबाई और खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, मतदान दलों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कक्ष, परिसर और चारदीवारी के बाहर भी अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही मतदान एवं मतगणना कक्षों में अनावश्यक सामग्री नहीं रखने, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

दोनों अधिकारियों ने नंगली सलेदी सिंह, बड़ाऊ, रसूलपुर, गुनीनीचा, कालोटा, बबाई, गाडराटा, काली पहाड़ी और पपुरना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद बबाई स्थित पंचायत समिति भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर विशेष सतर्कता बरतने तथा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने को कहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22