[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली पर लक्ष्मणगढ़ के बाजारों में भीड़ उमड़ी:सुबह से देर शाम तक खरीदारी; घर और दुकानें रोशनी से सजीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दीपावली पर लक्ष्मणगढ़ के बाजारों में भीड़ उमड़ी:सुबह से देर शाम तक खरीदारी; घर और दुकानें रोशनी से सजीं

दीपावली पर लक्ष्मणगढ़ के बाजारों में भीड़ उमड़ी:सुबह से देर शाम तक खरीदारी; घर और दुकानें रोशनी से सजीं

लक्ष्मणगढ़ : दीपावली के पर्व को लेकर रविवार को लक्ष्मणगढ़ के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को धनतेरस के दिन से शुरू हुआ खरीदारी का दौर रविवार को भी जारी रहा। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।

दीपावली के अवसर पर लोगों ने मिठाइयां, कपड़े, आतिशबाजी, मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री और प्रसाद सहित त्योहार से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते मुख्य रास्ते लोगों से अटे नजर आए। वहीं, दुकानदारों के चेहरों पर भी अच्छी बिक्री को लेकर उत्साह दिखाई दिया। लोग बाजारों में एक-दूसरे से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए।

त्योहारी माहौल को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और नुक्कड़ पर पुलिस के जवान तैनात रहे, ताकि बाजारों में कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, जिससे बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचा जा सके।

इधर, दीपावली को लेकर शहर के घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही बाजार और गलियां रोशनी से जगमगाती नजर आने लगती है। बच्चे नए कपड़े पहनकर आतिशबाजी का आनंद लेते दिखाई दिए।

देखें PHOTOS

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62