ट्रस्ट ने अनाथाश्रम में बांटे फल, मिठाई और राशन:चिड़ावा के श्री श्याम शरणम् अनाथाश्रम में दीपोत्सव पर सेवा
ट्रस्ट ने अनाथाश्रम में बांटे फल, मिठाई और राशन:चिड़ावा के श्री श्याम शरणम् अनाथाश्रम में दीपोत्सव पर सेवा
चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य रविवार को स्टेशन स्थित श्री श्याम शरणम् अनाथाश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों को फल, मिठाई और राशन बांटा। ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्रम के संचालक अनिल शर्मा और प्रबंधक पारूल अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने आश्रम में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, चिड़ावा ट्रस्ट के संरक्षक अशोक पुजारी और तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने आश्रम के लोगों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने जरूरतमंदों को सामग्री बांटने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518160


