[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था पर आयुक्त सख्त, बाजारों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था पर आयुक्त सख्त, बाजारों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

जोन प्रभारियों को सुबह-शाम निगरानी के निर्देश, बोले- सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सीकर : दीपावली पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

आयुक्त ने जाट बाजार, तबेला मार्केट, बावड़ी गेट, सुभाष चौक, मोचीवाड़ा, ईदगाह रोड, फतेहपुर रोड, नवलगढ़ पुलिया, कल्याण सर्किल, रेलवे स्टेशन और बजरंग कांटा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सड़कों के डिवाइडरों के पास जमा मिट्टी की रोजाना सफाई करने और सफाई कार्य में निरंतरता बनाए रखने को कहा।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह और शाम सफाई कार्य की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर शहर स्वच्छ और सुंदर नजर आना चाहिए। इसके लिए नगर परिषद के साथ शहरवासियों का सहयोग भी जरूरी है।

आयुक्त ने दुकानदारों और आमजन से अपील की कि सुबह सफाई होने के बाद सड़कों पर कचरा नहीं डालें। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कचरा पात्र रखें और कचरा कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें, ताकि बाजारों में गंदगी नहीं फैले। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, संबंधित जोन प्रभारी और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62