लायंस क्लब ने स्वयंसिद्धा आश्रम को भेंट किया इनवर्टर और दो बैटरियां
बिजली कटौती के दौरान आश्रम की विशेष महिलाओं को मिलेगी राहत, पिता की स्मृति में भामाशाह ने किया सहयोग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली के अवसर पर लायंस क्लब चूरू ने सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय स्वयंसिद्धा आश्रम को एक इनवर्टर और दो बैटरियां भेंट कीं। इससे आश्रम में रहने वाली विशेष महिलाओं को बिजली कटौती के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन सुनील रंजन टकनेत ने बताया कि यह सेवा कार्य लायन मोहम्मद अल्ताफ भिश्ती के आर्थिक सहयोग से उनके पिता स्व. मोहम्मद आमीन भिश्ती की पुण्य स्मृति में किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दीपावली पर आश्रम की बहनों के जीवन में रोशनी लाने का यह प्रयास क्लब की सेवा भावना को दर्शाता है। वहीं, दानदाता लायन मोहम्मद अल्ताफ भिश्ती ने कहा कि पिता की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है।
सेवा प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर ने क्लब की ओर से संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।
आश्रम प्रभारी संगीता पुजारी ने लायंस क्लब और भामाशाह का आभार जताते हुए कहा कि इनवर्टर और बैटरियां मिलने से आश्रम की महिलाओं को बिजली कटौती के समय बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर, एमजेएफ लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, पवन शर्मा सहित क्लब के सदस्य और आश्रम के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510170

