[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की बेटी ग्रेसी सैनी को मिला ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत पुरस्कार’, जिले का बढ़ाया मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की बेटी ग्रेसी सैनी को मिला ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत पुरस्कार’, जिले का बढ़ाया मान

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में समारोह के दौरान किया सम्मानित, उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  चूरू की होनहार बेटी ग्रेसी सैनी ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय योगदान और प्रेरणादायी कार्यों के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा भी मौजूद रहीं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ग्रेसी सैनी को मिले इस सम्मान से चूरू जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने परिवार, शुभचिंतकों और जिले का गौरव बढ़ाया है। ग्रेसी की सफलता को युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad