पंचायत चुनाव को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने गांवों में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
विधायक हरलाल सहारण भी रहे साथ, 11 गांवों में पहुंचे नेता; चौपालों पर ग्रामीणों से विकास के मुद्दों पर की चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। गुरुवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दोनों नेता राणासर, दांदू, घांघू, श्योदानपुरा, लाखाऊ, लादड़िया, बाढ़की, सिरसला, लोहसणा बड़ा, लोहसणा छोटा और दूधवाखारा पहुंचे। गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। चौपाल सभाओं में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दे उठाए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण चुनाव हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास को गति देने का आह्वान किया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता गांवों का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मजबूत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान चंद्राराम गुरी, इंद्रसिंह राठौड़, अभिषेक चोटिया, राधेश्याम चोटिया, सत्तार खान चायल, उत्तम सिंह लोहसना बड़ा, चेतराम सहारण, सुनीता रणवीर कस्वां, किरण कंवर, सोहनलाल, राजेश तेतरवाल, महावीर सिंह राठौड़ दूधवाखारा, अनिता तंवर, राकेश तालनिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510285


