पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रफीक मंडेलिया 6 से 11 नवंबर तक करेंगे गांवों का दौरा
मंडेलिया हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, गांव-गांव जनसंपर्क कर चुनावी माहौल जानेंगे कांग्रेसी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी ग्रामीण दौरों की तैयारियों, गांवों में जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि रफीक मंडेलिया 6, 7, 10 और 11 नवंबर को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान गांवों में लोगों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और पंचायत चुनाव से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारियों को भी गांवों में पहुंचकर आमजन से संपर्क करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रफीक मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस पंचायत राज चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। ग्रामीण दौरे के दौरान गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि गांवों की जनता कांग्रेस का प्रधान और जिला प्रमुख बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता तीन साल के कुशासन, झूठे वादों और धर्म की राजनीति से परेशान हो चुकी है।
बैठक का संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने किया। बैठक से पहले रफीक मंडेलिया ने पंचायत समिति चूरू और पंचायत समिति चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) के उम्मीदवारों से भी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति पायल सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, निवर्तमान पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, रमजान खान, नारायण बालाण, अबरार खां, रामचन्द्र सुण्डा, अंजनी शर्मा, सुमित महनसरिया, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, बजरंग बजाड, सोयल डीके, कमल सैनी, नौमान सयैद, शाहरूख खान, मनीष कुमावत, अलानूर लुहार, अब्दुल मनान, इस्माईल भाटी, विनोद सैनी, अली मोहम्मद भाटी, अनीश खान, भुराराम भाटी, अजीज खान, खालीद कुरैशी और गोकुल शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510280


