पाटन के कॉलेज में छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस:व्यायाम और सुरक्षा की तकनीक बताई, सेफ्टी को लेकर किया जागरूक
पाटन के कॉलेज में छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस:व्यायाम और सुरक्षा की तकनीक बताई, सेफ्टी को लेकर किया जागरूक
पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में सत्र 2026-27 के तहत संचालित 24 दिवसीय ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना के निर्देशन में हुए इन सत्रों में छात्राओं को शारीरिक व्यायाम और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शारीरिक मजबूती के बताए फायदे
प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न शारीरिक व्यायामों का अभ्यास कराया। साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में व्यायाम के महत्व और आत्मरक्षा के लिए शारीरिक रूप से मजबूत रहने की आवश्यकता बताई।
आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रीतू शर्मा ने बताया कि छात्राओं में सुरक्षा, सजगता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो दिवसीय सत्रों में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और आत्मरक्षा के तरीके सीखे। इस दौरान कॉलेज के संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507014

