लक्ष्मणगढ़-बलारां में कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी:दोनों पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों में उम्मीदवार घोषित, प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित
लक्ष्मणगढ़-बलारां में कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी:दोनों पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों में उम्मीदवार घोषित, प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित
लक्ष्मणगढ़ : पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को लक्ष्मणगढ़ और नवगठित बलारां पंचायत समिति के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने दोनों पंचायत समितियों के सभी 15-15 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इस तरह कांग्रेस ने कुल 30 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए हैं। बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग, नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, सुरेश कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लक्ष्मणगढ़ रिटर्निंग अधिकारी भावेश धनवंत को पार्टी के चुनाव चिह्न सौंपे।
बलारां पंचायत समिति में पहली बार होंगे चुनाव
नवगठित बलारां पंचायत समिति का गठन इसी बार किया गया है। यहां पहली बार पंचायत समिति सदस्य के चुनाव होंगे। कांग्रेस ने इस पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों में भी अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। लक्ष्मणगढ़ और बलारां दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए निर्धारित है।
जीतने वाले प्रत्याशियों से चर्चा के बाद तय होगा प्रधान
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग ने बताया कि पार्टी दोनों पंचायत समितियों के सभी 30 वार्डों में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है। उन्होंने टिकट वितरण के बाद किसी तरह के असंतोष, खींचतान या विरोध से इनकार किया। प्रधान पद के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों से विचार-विमर्श के बाद प्रधान का चयन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507013

