[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण की शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण की शपथ

अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली बचाने तथा दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण की आदतें अपनाने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के तहत आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को रोकने, बिजली की बचत करने और दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण की आदतें अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22