राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड शिविर में 256 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण और परीक्षा में भाग
राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड शिविर में 256 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण और परीक्षा में भाग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय चूरू के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण एवं परीक्षा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 256 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
शिविर में मुख्य परीक्षक सुभिता गिल, सत्यनारायण स्वामी और रज्जाक खान के नेतृत्व में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें प्रतिभागियों की प्रवेश स्तर से लेकर राज्य पुरस्कार स्तर तक के पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों और दक्षताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न दक्षता बैज प्राप्त करने के लिए भी परीक्षाएं ली जा रही हैं।
शिविर में मनीराम, विजय कुमार, झाबरमल माहिच, विमल कुमार शर्मा, कमला, सरोज, बाला, विनोद, प्रेमलता, सुशीला, जुगलाल, रामनिवास, किशोर कुमार, कुसुमलता और अमरसिंह सहित अन्य परीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480163

