[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। मंदिर में पुजारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को बालाजी महाराज की महाआरती करवाई गई।

इससे पहले सालासर पहुंचने पर हेलीपैड पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सालासर बालाजी धाम में हनुमान सेवा समिति के प्रकाश पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, रविशंकर पुजारी, आदित्य पुजारी, जीतमल शर्मा और समिति संरक्षक महावीर प्रसाद पुजारी सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सालासर बालाजी की तस्वीर भेंट की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महाआरती के दौरान मदन पुजारी, आदित्य पुजारी, आत्माराम पुजारी और मिठललाल पुजारी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin