सालासर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए रेडियम स्टीकर, सचिन पायलट टीम ने की पहल
महनसरिया परिवार के भंडारे में भोजन, नाश्ता, विश्राम और चिकित्सा की व्यवस्था; रात में यात्रियों की दृश्यता बढ़ाने के लिए बैग पर लगाए स्टीकर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सालासर बालाजी धाम में दर्शन के लिए दिन-रात पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सचिन पायलट टीम महनसरिया, चूरू की ओर से यात्रियों के बैग पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य रात के समय सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों की दृश्यता बढ़ाकर उनकी सुरक्षा में मदद करना है।
सालासर मेले के दौरान महादेव लाल शंकर लाल महनसरिया परिवार की ओर से लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम, गर्म पानी से पैरों की सिकाई और स्नान सहित चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भंडारे के पंडाल में रोशनी की भी व्यवस्था की गई है।
चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने पैदल यात्रियों के बैग के पीछे सचिन पायलट टीम के रेडियम स्टीकर लगाए और श्री बालाजी से श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा भगवान की सेवा के समान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं।
भंडारे में पवन महनसरिया, रमेश महनसरिया, दिलीप महनसरिया, मनोज महनसरिया एडवोकेट, मुकेश महनसरिया, संजय बजाज, सुशील बजाज, गोपी बजाज, शशिकांत शराफ, मोनू रामगढ़िया, सूरज सरोठिया, सुनील पीथिसरिया, मनीष, अक्षत, अजय और सुरेंद्र सहित सैकड़ों लोग सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475279


