डाबला स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग:रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा, ग्रामीणों-छात्रों को दिल्ली-अजमेर जाने में मिलेगी सुविधा
डाबला स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग:रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा, ग्रामीणों-छात्रों को दिल्ली-अजमेर जाने में मिलेगी सुविधा
पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय नरेंद्र सैनी ने बताया – दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी एक्सप्रेस (12065/12066) को रोकने की मांग है। इससे ग्रामीण, स्टूडेंट्स, कर्मचारी और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी।
अभी डाबला और आसपास के गांवों के लोगों को इस ट्रेन के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों ज्यादा खर्च होता है। यात्रियों का कहना है कि ठहराव से दिल्ली और अजमेर जैसे शहरों से सीधा रेल संपर्क बनेगा। इससे इलाके में व्यापार, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2474923


