[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जिला परिषद चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर-वकील मैदान में:ASI और पूर्व MLA की टीचर बेटी VRS लेकर लड़ रहे इलेक्शन; 9 बीएडधारी-12 साक्षर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जिला परिषद चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर-वकील मैदान में:ASI और पूर्व MLA की टीचर बेटी VRS लेकर लड़ रहे इलेक्शन; 9 बीएडधारी-12 साक्षर

सीकर में जिला परिषद चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर-वकील मैदान में:ASI और पूर्व MLA की टीचर बेटी VRS लेकर लड़ रहे इलेक्शन; 9 बीएडधारी-12 साक्षर

सीकर : सीकर जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में इस बार पढ़े-लिखे प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला परि‌षद में 49 सदस्यों के लिए भाजपा के 49 और कांग्रेस के 48 प्रत्याशियों समेत कुल 163 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सीकर में कांग्रेस की ओर से डॉक्टर तो भाजपा से इंजीनियर प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस में एक प्रत्याशी निरक्षर हैं, बाकी सभी प्रत्याशी पढ़े-लिखे हैं। इस चुनाव में 9 बीएड किए हुए हैं। वहीं 12 सिर्फ साक्षर हैं।

सीकर में जिला प्रमुख का पद इस बार ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी चुनावी मैदान में हैं। महिलाओं के लिए रिजर्व वार्डों के अलावा विभिन्न कैटेगरी के अनारक्षित वार्ड में भी महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि सभी की नजरें सिर्फ जिला परिषद के सदस्य के लिए नहीं, बल्कि जिला प्रमुख की कुर्सी पर हैं।

सीकर में चुनाव से ऐनवक्त पहले वार्ड नंबर 40 से कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान सिंह ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पद से VRS ले लिया। वहीं भाजपा से वार्ड 5 से संतो‌ष देवी ने सरकारी टीचर से VRS लेकर चुनाव मैदान में दावेदारी ठोकी। गौरतलब है कि संतो‌ष देवी के पिता दिलसुखराय चौधरी पहले विधायक रहे। वहीं ससुर मोहन सिंह लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति से 3 बार प्रधान रह चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin