इस्लामपुर दुर्गा महोत्सव में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में शारदीय नवरात्र के चलते पावरधाम बालाजी मंदिर, डेरिया वाली ढाणी, बागवाला मोहल्ला व सांखला मोहल्ले सहित चार स्थानों पर दुर्गा महोत्सव के पांडाल सजे हुए हैं। इन पांडालों में सुबह-शाम आरती के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को पावर धाम बालाजी मंदिर में शाम को आरती के समय महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। पंडित सुरेश शर्मा और दीपक शास्त्री ने पूजा अर्चना करवाई। पूजा अर्चना के उपरांत पंडाल में श्रद्धालुओं की ओर से दुर्गा के जयकारे लगाए गए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450821


