बकाया भुगतान न मिलने पर राज्य कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे:सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन
बकाया भुगतान न मिलने पर राज्य कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे:सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन
चूरू : चूरू में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल करेंगे। जिलाध्यक्ष रिछपालसिंह चारण ने बताया कि ग्रेच्युटी, जीपीएफ, राज्य बीमा और समर्पित अवकाश का भुगतान आठ महीने से रुका है। देरी से भुगतान पर ब्याज भी नहीं मिल रहा। आरजीएचएस कटौती से भी कर्मचारी परेशान हैं।
महासंघ के जिला महामंत्री फूलेसिंह बुरड़क ने कहा कि सरकार के प्रति कर्मचारियों में गुस्सा है। पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में मतदान कर्मी भोजन का बहिष्कार करेंगे और मतदान के दिन उपवास रखेंगे। शिक्षक संघ एसटीएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां ने बताया कि 6 नवंबर को वित्त मंत्री दिया कुमारी के आवास पर काली दीपावली मनाई जाएगी। महासंघ ने इसे हक की लड़ाई बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450783


