कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंसकर्मी की मौत:टिडियासर टोल के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर पर केस दर्ज
कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंसकर्मी की मौत:टिडियासर टोल के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर पर केस दर्ज
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में टिडियासर टोल नाके के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी अजय महलावत (32) की मौत हो गई। वह कलेक्शन का काम पूरा कर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय को मौके पर मौजूद लोग निजी गाड़ी से सरकारी जालान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के जीजा की रिपोर्ट पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलेक्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप बिष्नोई ने बताया कि नागौर जिले के मकराना-परबतसर क्षेत्र निवासी ताराचंद सांसी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके साले अजय महलावत एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वह कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टिडियासर टोल नाके के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि अजय को गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग अजय को तुरंत निजी गाड़ी से सरकारी जालान अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के जीजा की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450783


