नीमकाथाना में दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:कांग्रेस के 2 और बसपा की एक प्रत्याशी ने किया नामांकन; गुरुवार-शुक्रवार को भी भरे जाएंगे पर्चे
नीमकाथाना में दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:कांग्रेस के 2 और बसपा की एक प्रत्याशी ने किया नामांकन; गुरुवार-शुक्रवार को भी भरे जाएंगे पर्चे
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें कांग्रेस के 2 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 1 प्रत्याशी शामिल हैं। अब तक कुल 4 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। एसडीएम सुमन सोनल ने बताया- वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी और वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी हरफूल ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 15 से बसपा प्रत्याशी सुमन देवी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों में उत्साह दिख रहा है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को भी नामांकन भरे जाएंगे। प्रत्याशी तय प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450762


