[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : पुलिस थाना चिडावा द्वारा बापू बाजार कस्बा चिड़ावा के वीवो मोबाईल शोरूम से रात्री को दिवार तोड़कर चोरी करने की घटना का महज 48 घंटो मे किया खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : पुलिस थाना चिडावा द्वारा बापू बाजार कस्बा चिड़ावा के वीवो मोबाईल शोरूम से रात्री को दिवार तोड़कर चोरी करने की घटना का महज 48 घंटो मे किया खुलासा

पुलिस थाना चिडावा द्वारा बापू बाजार कस्बा चिड़ावा के वीवो मोबाईल शोरूम से रात्री को दिवार तोड़कर चोरी करने की घटना का महज 48 घंटो मे किया खुलासा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा शहर की स्टेशन रोड पर बापू बाजार में कॉर्नर पर हाल ही में खुले मोबाइल शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने वाला 13 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग को पिचानवा गांव से निरुद्ध किया है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग ने अपना शौक पूरा करने के लिए शोरूम से मोबाइल चुराने के योजना बनाई और चोरी करते समय वह अपने दो भाइयों के लिए भी मोबाइल चुराकर ले आया। पुलिस ने बताया कि इस चोरी के संदर्भ में शोरूम के प्रौपराइटर सुमित सोनी ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें उसने लिखा था कि 17 जून की रात को वह शोरूम लॉक कर घर गया था। सुबह जब उसने सीसीटीवी कैमरे देखे तो दुकान में पीछे की दीवार में बिजली बोर्ड की जगह छोटा सा हॉल नजर आया। ऐसे में रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक चोर दीवार में हॉल कर अंदर घुसता नजर आया।

चोर करीब पांच घंटे शोरूम के आसपास रहा। इस दौरान वह दो बार शोरूम के अंदर छोटे से हॉल से इंटर हुआ और चोर ने शोरूम से दस मोबाइल बाहर फेंके, लेकिन करीब साठ हजार कीमत के तीन मोबाइल ही चुराकर साथ ले गया, बाकी के सात मोबाइल छोड़ गया।

सूचना पर सीआई इंद्रप्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचा और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा करीब 200 से ज्यादा जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सूचना अधिकारी अमित सिहाग की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग की पहचान की और मंगलवार को आरोपी नाबालिग को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है।

गठित टीम-
1. इन्द्र प्रकाश पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना चिडावा।
2. संदीप कुमार हैड कानि० 2544 पुलिस थाना चिडावा।
3. अमित सिहाग आसूचना अधिकारी पुलिस थाना चिडावा।
4. जितेन्द्र थाकन कानि0 907 साईबर सैल झुन्झुनू ।

विशेष भुमिकाः- अमित सिहाग आसूचना अधिकारी पुलिस थाना चिड़ावा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet