[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल:एक के पैर में गंभीर चोट, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल:एक के पैर में गंभीर चोट, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल:एक के पैर में गंभीर चोट, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

दूधवाखारा : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में चलकोई के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रिछपाल प्रजापत (50) और विशाल (25) घायल हो गए, जबकि रिछपाल के बेटे मनीष को मामूली चोटें आईं। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। रिछपाल के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दूधवाखारा निवासी राजवीर ने बताया कि उनके ताऊजी रिछपाल प्रजापत अपने बेटे मनीष के साथ गांव से खेत जा रहे थे। इसी दौरान चलकोई के पास सामने से आ रही विशाल (25) की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में रिछपाल और विशाल घायल हो गए। मनीष को मामूली चोटें आईं, इसलिए उसे अस्पताल नहीं लाया गया।

हादसे के बाद दोनों घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। हालांकि, पैर में गंभीर चोट के कारण रिछपाल को अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा। इमरजेंसी स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दे दी है।

Related Articles