[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली जंतर-मंतर जा रहे कम्युनिस्ट पार्टी के 5 डिटेन:पूनिया बोले- पुलिस बस में घुमा रही, छोड़ते ही फिर जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिल्ली जंतर-मंतर जा रहे कम्युनिस्ट पार्टी के 5 डिटेन:पूनिया बोले- पुलिस बस में घुमा रही, छोड़ते ही फिर जाएंगे

दिल्ली जंतर-मंतर जा रहे कम्युनिस्ट पार्टी के 5 डिटेन:पूनिया बोले- पुलिस बस में घुमा रही, छोड़ते ही फिर जाएंगे

झुंझुनूं : जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे झुंझुनूं कम्युनिस्ट पार्टी के नेता महिपाल पूनिया समेत 5 से 7 युवकों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया। महिपाल पूनिया के अनुसार, वे अन्य युवकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उन्हें जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने सभी को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। महिपाल पूनिया ने बताया कि पुलिस उन्हें एक बस में बैठाकर अलग-अलग जगह घुमा रही है। उनके साथ अन्य लोग भी बस में मौजूद हैं।

महिपाल पूनिया समेत 5 से 7 युवकों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया।
महिपाल पूनिया समेत 5 से 7 युवकों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया।

जंतर-मंतर जाने से रोका

महिपाल पूनिया के मुताबिक, वे कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में युवकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। उनका उद्देश्य जंतर-मंतर पहुंचना था, लेकिन वहां जाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी को डिटेन कर लिया गया। महिपाल ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस ने रोका है। फिलहाल वे पुलिस की निगरानी में हैं।

महिपाल पूनिया ने अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उन्हें बस में बैठाकर घुमा रही है। वीडियो में वे पुलिस स्टेशन और बस में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। महिपाल पूनिया ने कहा कि उन्हें जब भी रिहा किया जाएगा, वे वापस जंतर-मंतर जाएंगे। वे पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles