[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 179 मामले निपटे:90.78 लाख रुपए के अवार्ड पारित, आपसी सहमति और राजीनामे से सुलझाए मामले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 179 मामले निपटे:90.78 लाख रुपए के अवार्ड पारित, आपसी सहमति और राजीनामे से सुलझाए मामले

चिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 179 मामले निपटे:90.78 लाख रुपए के अवार्ड पारित, आपसी सहमति और राजीनामे से सुलझाए मामले

चिड़ावा : चिड़ावा के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। एडीजे नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के जरिए मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों से जुड़े कुल 179 मामलों का निस्तारण हुआ और 90 लाख 78 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

तीन न्यायालयों से जुड़े मामलों का निस्तारण

लोक अदालत में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय और न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय चिड़ावा से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। वहीं, विभिन्न विभागों से जुड़े प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में भी 29 लाख 66 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

अधिवक्ता और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर तालुका विधिक सेवा समिति से संदीप मीणा, बंटी कुमारी, एडवोकेट रोबिन शर्मा, अभिषेक महमिया, राजकुमार लाम्बा, करणी सिंह शेखावत, मनराज सिंह, मनोज मीणा, राजवीर, अजय चाहर, संजय गोयल, बलबीर मीणा, अनिल गोदारा, अमित कुमार, विनोद डांगी, गिरधारी सोनी, राजेश भाटिया, खादिम हुसैन, अमित यादव, दीपक स्वामी, भीमसिंह सैनी, विजय डाबला, दीपक शर्मा, सुनील महला और विजय जांगिड़ सहित कई अधिवक्ता, पक्षकार और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles