निजी कंपनी के कर्मचारियों को भी मिलेगा जीवन बीमा, 305 रुपए मासिक किस्त पर 1 लाख का कवर
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ाया, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा लाभ
झुंझुनूं : निजी कंपनियों में अस्थायी नौकरी करने वाले कर्मचारियों, ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाले कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए जीवन बीमा लेने का विकल्प बढ़ाया गया है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए ऐसे शहरी कर्मचारियों को भी शामिल किया है, जिनका भविष्य निधि का पैसा नहीं कटता। इससे जिले के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को जीवन बीमा के साथ बचत का विकल्प मिल सकेगा।
छोटी किस्त में बीमा की सुविधा
झुंझुनूं डाक मंडल अधीक्षक धर्मपाल ढाका ने बताया कि कम आमदनी वाले श्रमिकों के लिए हर महीने बड़ी रकम बचाना मुश्किल होता है। ऐसे में कम किस्त वाली बीमा पॉलिसी उपयोगी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, 25 वर्ष की उम्र में एक लाख रुपए की बीमा पॉलिसी लेने पर 305 रुपए मासिक किस्त जमा करवानी होगी। पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष रखने पर परिपक्वता के समय मूल बीमा राशि के साथ नियमानुसार बोनस भी मिलेगा।
इन श्रमिकों को मिल सकता है लाभ
जिले में बड़ी संख्या में युवा निजी प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटलों, भोजनालयों, निर्माण कार्यों और सामान पहुंचाने वाली सेवाओं में काम कर रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारियों को नियमित नौकरी जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं नहीं मिलतीं। ऐसे श्रमिकों के लिए यह योजना जीवन बीमा और लंबी अवधि की बचत का विकल्प बन सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2441990


