वार्ड-43 में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की मांग:पार्षद ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासियों के जॉब कार्ड बनवाने की भी अपील
वार्ड-43 में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की मांग:पार्षद ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासियों के जॉब कार्ड बनवाने की भी अपील
चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के वार्ड नंबर 43 (सेही कलां) की पार्षद संगीता शेखावत ने ईओ गौतम शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। इसमें वार्ड की कई समस्याओं और मांगों को उठाया गया। पार्षद ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से चोरी का डर बना रहता है। सड़क किनारे घास और झाड़ियां उगने से रास्ता बंद हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
इसके अलावा, वार्ड के कई लोग रोजगार चाहते हैं, लेकिन उनके जॉब कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। पार्षद शेखावत ने इन सभी समस्याओं को जल्द हल करने और योग्य लोगों के जॉब कार्ड बनवाने की मांग की। इस पर ईओ गौतम शर्मा ने वार्ड की व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2441990


