[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर : बर्खास्त पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते गिरफ्तार:छोड़ने के लिए पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा, वर्दी पहनकर वाहनों से कर रहा था वसूली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर : बर्खास्त पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते गिरफ्तार:छोड़ने के लिए पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा, वर्दी पहनकर वाहनों से कर रहा था वसूली

बर्खास्त पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते गिरफ्तार:छोड़ने के लिए पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा, वर्दी पहनकर वाहनों से कर रहा था वसूली

भरतपुर : भरतपुर के नगर थाना इलाके में बर्खास्त पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद वह पुलिसकर्मी के पैरों में गिड़गिड़ाने लगा। बर्खास्त पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर वाहनों को चेक कर रहा था। जब ग्रामीणों को पुलिसकर्मी पर शक हुआ तो उन्होंने रास्ते से एक नगर थाने के हेड कांस्टेबल को बताया। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल राम मीणा नाम का ASI भरतपुर पुलिस लाइन में तैनात था। जिसे बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त पुलिसकर्मी अलवर के कठूमर का रहने वाला है। कल वह पुलिस की वर्दी पहनकर नगर कस्बे की डीग चुंगी पर पहुंचा, और वहां से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगा। डीग चुंगी से कुछ पशुओं के चारे से भरे वाहन जा रहे थे। उन्हें बर्खास्त पुलिसकर्मी रोकने लगा और उनसे अवैध वसूली करने लगा।

लोगों ने पुलिसकर्मी को अवैध वसूली करते हुए देखा। उसी दौरान वहां से एक नगर थाने का कांस्टेबल निकला तो लोगों ने उसे रोककर अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मी के बारे में बताया। नगर थाने का पुलिसकर्मी बर्खास्त पुलिसकर्मी के पास पहुंचा। तो बर्खास्त पुलिसकर्मी वहां से खेतों में भाग निकला। आसपास खड़े लोग उसके पीछे भागे और उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

जिसके बाद उसे पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया। खुद को फंसता देख बर्खास्त पुलिसकर्मी नगर थाने के पुलिसकर्मी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा, और छोड़ने की विनती करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट- पुष्पेंद्र मिश्रा, नगर, भरतपुर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet