[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट सद्दाम हुसैन बने पंचायती राज चुनाव में प्रभारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट सद्दाम हुसैन बने पंचायती राज चुनाव में प्रभारी

पीसीसी ने सौंपी नोहर और पल्लू पंचायत समितियों की जिम्मेदारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से पंचायती राज चुनाव-2026 के लिए जारी प्रभारियों की सूची में चूरू निवासी एडवोकेट सद्दाम हुसैन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें हनुमानगढ़ जिले की नोहर और पल्लू पंचायत समितियों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की जानकारी मिलने पर चूरू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए एडवोकेट सद्दाम हुसैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट सद्दाम हुसैन इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बीकानेर पश्चिम के प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा, नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान भी उन्हें नोहर का प्रभारी बनाया गया था। पार्टी की ओर से उन्हें दो पंचायत समितियों की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles