[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बालक वर्ग में सुमित कुमार और बालिका वर्ग में वंशिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : टाई स्थित पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह ने की, जबकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकेश मीणा मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 10 बालिकाओं और 7 बालकों सहित कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेशु के छात्र सुमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हेतमसर की छात्रा वंशिका प्रथम स्थान पर रही। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों और विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कृत कर बधाई दी गई।

मुख्य अतिथि लोकेश मीणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य हरि सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का मंच संचालन उपप्राचार्य मनोज कुमार खिचड़ ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles