डॉ. जुल्फिकार का नाम दुबई बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
स्वामी विवेकानंद पर पांच पुस्तकें और एक हजार से अधिक लेख लिखे, अब तक छह विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं नाम
भीमसर : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और दर्शन पर शोध एवं लेखन के लिए उनका नाम दुबई बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद पर उनके कार्यों के लिए छह अलग-अलग विश्व रिकॉर्ड पुस्तकों में नाम दर्ज होने का दावा किया गया है।
डॉ. जुल्फिकार ने स्वामी विवेकानंद पर पांच पुस्तकें लिखी हैं और एक हजार से अधिक लेख एवं शोध आलेख प्रकाशित किए हैं। वे लंबे समय से स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण मिशन से जुड़े विषयों पर शोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि विवेकानंद के विचारों को युवाओं और समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से वे शोध, लेखन और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार कार्य कर रहे हैं।
देश-विदेश की संस्थाओं पर किया शोध
डॉ. जुल्फिकार का शोध भारत के साथ बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर में स्थित रामकृष्ण मठ-मिशन संस्थाओं से जुड़े विषयों तक फैला है। उनके कार्यों के लिए इससे पहले लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
इन कार्यों के लिए मिले सम्मान
- लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारत सहित बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर की रामकृष्ण मठ-मिशन संस्थाओं पर शोध कार्य के लिए।
- यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: जिले के 62 सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में 10 हजार विद्यार्थियों के बीच स्वामी विवेकानंद स्वाध्यायमाला प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए।
- भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: बेलूर मठ सहित देश के 50 से अधिक रामकृष्ण मठों के भ्रमण और विवेकानंद पर 32 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन के लिए।
- एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: सात वर्षों में 80 हजार विवेकानंद चित्रांकित कैलेंडर और 20 हजार पुस्तकें निशुल्क वितरित करने के लिए।
- जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और विचारों पर व्यापक शोध के लिए।
डॉ. जुल्फिकार की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। उनके कार्यों का प्रमुख उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और युवाओं को उनके जीवन-दर्शन से परिचित कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442521
