शहरी क्षेत्रों में अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा घर-घर सर्वे अभियान
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र परिवारों के नाम हटेंगे, पात्र परिवारों से आवेदन करवाए जाएंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में शामिल अपात्र परिवारों के नाम हटाने और योजना से वंचित पात्र परिवारों को जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिला रसद अधिकारी दिव्या जाट ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्रों के ऐसे वार्डों में सर्वे किया जाएगा, जहां की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित है। इस अभियान को ‘गिव-अप अभियान’ का द्वितीय चरण कहा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान चिन्हित अपात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि अपात्र परिवार स्वयं नाम नहीं हटवाते हैं, तो उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ऐसे पात्र व्यक्ति और परिवार, जिनके नाम अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल नहीं हैं, उनसे आवेदन करवाए जाएंगे।
अभियान के दौरान जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक क्षेत्र में रहकर घर-घर सर्वे करेंगे, ताकि योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सके और अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442502


