यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान का गृह मोहल्ले में भव्य स्वागत
घोड़े पर बैठाकर निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मनाया जश्न; युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : लोहिया कॉलेज के पीछे स्थित वार्ड संख्या 24 में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आसिफ खान का उनके गृह मोहल्ले में स्थानीय निवासियों की ओर से भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी साफा पहनाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया।
स्वागत समारोह में मोहल्लेवासियों ने उत्साह के साथ आसिफ खान का इस्तकबाल किया। उन्हें घोड़े पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं। बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल नजर आया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान
समारोह में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष अमन दाधीच, जिला महासचिव अनीश खान और उपाध्यक्ष सुरेंद्र बराड़ सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर हाजी भंवरु खान दौलत खानी ने की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बाबू इस्माइल खान, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुरेश कुमार शर्मा और पत्रकार मोहम्मद अली पठान का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आसिफ खान की कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके दूसरी बार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है।
युवाओं के अधिकारों के लिए काम करने का भरोसा
अपने गृह मोहल्ले में मिले सम्मान से अभिभूत आसिफ खान ने सभी मोहल्लेवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के अधिकारों, स्थानीय समस्याओं के समाधान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
इस अवसर पर आसिफ खान ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास में लगाने की अपील की।
समारोह में इसाक खान, नवाब खान, बशीर खान, मोहम्मद अली खान, बाबू खान, इंतजार खान, नदीम राईन, असलम खान, युसूफ खान, आदिल खान, इकबाल खान, शब्बीर खान, हनीफ खान, विमल कुमार, काकू शर्मा, सोहेल अली, दीपेश शर्मा, राशिद खान, भूपेश शर्मा, अब्बास खान, वसीम टीटी, तालिब खान और इमरान खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनीश खान ने किया। अंत में सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक आमीन खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440761

