लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध
लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के सांसदों पर लाठीचार्ज व दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग के नेतृत्व में सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर विरोध जताया।
तख्तियां लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे
प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
वोट काटने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का लगाया आरोप
नगरपालिका चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि देशभर में वोट चोरी और मतदाताओं के नाम काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर चुनावों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करवा रहे हैं और विपक्ष के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दो दिन पहले दिल्ली में प्रदर्शन किया गया था।
सिहाग ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को काला दिवस घोषित किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ में प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440620


