[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर- स्मैक-एमडी तस्करों की गैंगवार का मामला, 5 बदमाश पकड़े:मृतक के परिवार ने 25 घंटे पर धरना खत्म किया, फावड़े से कर दी थी हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर- स्मैक-एमडी तस्करों की गैंगवार का मामला, 5 बदमाश पकड़े:मृतक के परिवार ने 25 घंटे पर धरना खत्म किया, फावड़े से कर दी थी हत्या

सीकर- स्मैक-एमडी तस्करों की गैंगवार का मामला, 5 बदमाश पकड़े:मृतक के परिवार ने 25 घंटे पर धरना खत्म किया, फावड़े से कर दी थी हत्या

सीकर : सीकर में स्मैक और एमडी तस्करों की गैंगवार में एक युक की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की 7 टीम आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। वहीं, एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना 25 घंटे बाद समाप्त हो गया है।

घटना बुधवार देर रात भढाढर गांव की है। जीतपुरा का रहने वाला मृतक संदीप पिलानियां(29) पुत्र नेमीचंद पिलानियां अपने साथी प्रवीण, सोयल, आनंद, मोहित और मुकेश के साथ कैंपर गाड़ी लेकर 12:30 बजे भढाढर में वर्कशॉप से रवाना होकर पेट्रोल पंप की तरफ गया था। पेट्रोल नहीं मिलने पर वह नजदीक ही स्थित अन्य पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान सामने से एक कैंपर गाड़ी ने संदीप की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संदीप की गाड़ी बंद हो गई। इसी दौरान दो कैंपर गाड़ी और एक स्कॉर्पियो आई। जिन्होंने संदीप की कैंपर को पीछे और साइड से टक्कर मारी।

फावड़े से हमला किया

हमलावरों में नितेश उर्फ वीरू, उमेश उर्फ पोलक, हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र लोसल, अरबाज खान लक्ष्मणगढ़, कालू, सुमित सहित अन्य लोग थे। आनंद और संदीप के साथ गाड़ी में मौजूद प्रवीण, सोयल और मोहित मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने संदीप और आनंद पर हमला करना शुरू कर दिया। संदीप पर बदमाशों ने फावड़े से हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश उसे साइड में पटककर चले गए थे।

मृतक संदीप (फाइल फोटो)

गुरुवार को धरने पर बैठ गए थे परिजन

घटना के बाद परिजनों ने गुरुवार दोपहर 3 बजे से सीकर के एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया था। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे। ऐसे में शुक्रवार को एडिशनल एसपी डॉ.तेजपाल सिंह, सीओ धोद राजेश कुमार ढाका ने परिजनों से वार्ता की। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गए।

आरोपियों ने पहले संदीप की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद हमला किया।
आरोपियों ने पहले संदीप की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद हमला किया।

तस्कर के लिए काम करता था संदीप

बता दें कि मृतक संदीप पिलानियां एमडी तस्कर महेंद्र फोगावट के लिए काम करता था। इसके साथ आनंद शर्मा, संजय धायल, सुनील पांड्या भी महेंद्र के ग्रुप में थे। दूसरी तरफ हमला करने वालों में शामिल हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र लोसल और उसके साथी भी एमडी, अफीम की तस्करी का काम करते हैं। पिछले दिनों पुलिस ने NDPS एक्ट में संदीप को गिरफ्तार किया था।

ऐसे में उसे लग रहा था कि जितेंद्र लोसल और उसकी गैंग के लोगों ने मुखबिरी की और संदीप को पकड़ा दिया। इस बात को लेकर दोनों ग्रुप के बीच कई बार हॉटटॉक भी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर जितेंद्र ग्रुप ने महेंद्र फोगावट के ग्रुप के लोगों पर हमला किया था। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस मर्डर के असल कारणों का पता लग सकेगा। मामले में सीकर ASP डॉ तेजपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल 5 आरोपियों को डिटेन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है।

Related Articles