झुँझुनू-चिड़ावा(मंड्रेला) : मंडेला के सर्वे समाज के लोग मिले सांसद नरेंद्र कुमार से
मंडेला के सर्वे समाज के लोग मिले सांसद नरेंद्र कुमार से
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुँझुनू-चिड़ावा(मंड्रेला) : मंड्रेला ग्राम के सर्व समाज के लोग सोमवार को झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार से मिले और कुमावत समाज के दुबई मे लापता व्यक्ती अनिल कुमार पुत्र नोरंगलाल निवासी मंड्रेला को ढूँढने की लगायी। अनिल कुमावत जो कि 22 जनवरी 2021 को जयपुर एयरपोर्ट से दुबई मजदूरी करने गया था व लगभग दो महीने घर वालों के सम्पर्क मे रहा उसके बाद 21 मार्च 2021 को घर वालों से अंतिम बार बात हुई । उसके बाद उसका ना कोई फ़ोन आया और ना कोई सुचना मिली।
अनिल कुमार शादी सुदा है इनके दो बच्चे भी है इनकी पत्नी और इनके माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है । इनके पिता नोरंगलाल जो चाय कि दुकान चलाकर घर का गुजारा कर रहे है।
इस मौके पर मंडेला सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत, भाजपा मंडेला मंडल अध्यक्ष ओम सोनी, विनोद सिंह निर्वाण, ख्यालीराम कुमावत, विनोद सोनी, रत्नलाल कुमावत, प्रमोद कुमावत, देबू कुमावत, रितिक वर्मा, भादर कुमावत, जयपाल निर्वाण, पवन कुमावत, राधेश्याम सींघाठीया, बनवारी सिंघाठीया, रघुवीर ठेकेदार, गणेश कुमावत, मोहरसिंह कुमावत सहित बड़ी संख्या मे कुमावत समाज के लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044494

