[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलखनियां में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, जयगुरुदेव सत्संग में उमड़े श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सुलखनियां में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, जयगुरुदेव सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

सुलखनियां में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, जयगुरुदेव सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : गांव सुलखनियां में जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से आए राष्ट्रीय वक्ता सतीश चंद यादव के सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार विक्रम बिजारणियां की ओर से किया गया।

सत्संग में सतीश चंद यादव ने नशा, मांसाहार और बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्थान है। नशे से दूर रहकर संस्कार, संयम और सदाचार को अपनाने से परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

कार्यक्रम में डूंगर राम बिजारणियां, बीरबल राम दहिया (गोगा भक्त), जगदीश पुजारी, परमेश्वर जांगिड़, मोहन, टीकूराम खाती सहित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय वक्ता का स्वागत किया। तुलसी देवी, अमृता देवी, सुशीला, भंवरी, लक्ष्मी और सावित्री सहित महिलाओं ने भी स्वागत किया।

इस अवसर पर बिरानियां के रामविजय सिंह, सुरेंद्र कड़वासरा, अरविंद भुकर, नरेंद्र, ओमजी, राकेश, महिपाल, संदीप, सुरेंद्र रीनाऊ, नेमजी दांतरू सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की कवरेज में कैमरामैन पंकज मुहाल और श्रवण गोदारा (नाथ जी स्टूडियो) ने सहयोग किया।

सत्संग के समापन पर कई लोगों ने नशे और मांसाहार से दूर रहने का संकल्प लिया। वक्ता ने लोगों से अच्छे संस्कार, संयम और चरित्र को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में “नशा छोड़ो, चरित्र जोड़ो और समाज को नई दिशा दो” का संदेश दिया गया।

Related Articles