[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में जलभराव और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भाजपा पार्षद आबिद तंवर ने उठाई आवाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में जलभराव और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भाजपा पार्षद आबिद तंवर ने उठाई आवाज

वार्ड 4, 5 और 6 में 40 साल पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की मांग; वार्ड 1 के कब्रिस्तान में तीन हाई मास्क लाइटों के बिजली कनेक्शन और अधूरी सड़क का काम शुरू कराने को लेकर ईओ को ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका क्षेत्र में जलभराव और लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर भाजपा पार्षद आबिद तंवर ने नगरपालिका प्रशासन के सामने मुद्दे उठाए हैं। पार्षद ने अधिशासी अधिकारी सिताराम कुमावत को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।

वार्ड 4, 5 और 6 में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि इन क्षेत्रों में करीब 40 वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा हो जाता है। कई बार पानी घरों तक पहुंचने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पार्षद ने कहा कि इससे बच्चों, बुजुर्गों और आमजन की आवाजाही प्रभावित होने के साथ घरों और सामान को नुकसान का खतरा भी बना रहता है।

स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग

पार्षद ने जलभराव वाले क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कराने, नालियों की सफाई करवाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थायी नाला और जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की। साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए तकनीकी समाधान करने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

कब्रिस्तान में तीन हाई मास्क लाइटें, कनेक्शन का इंतजार

इधर, वार्ड 1 स्थित कब्रिस्तान में विकास कार्यों को लेकर भी पार्षद आबिद तंवर ने ईओ को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से कब्रिस्तान परिसर में करीब तीन हाई मास्क लाइटें लगाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। इसके कारण रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

पार्षद ने बताया कि कब्रिस्तान परिसर में सड़क निर्माण कार्य भी करीब दो वर्ष पहले स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने सड़क निर्माण की स्थिति की जांच कर काम जल्द शुरू कराने की मांग की।

पार्षद ने प्रशासन से दोनों मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने तथा यदि किसी तकनीकी, प्रशासनिक या बजट संबंधी कारण से काम अटका हुआ है तो उसकी स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जलभराव जैसी वर्षों पुरानी समस्या और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अधूरे कार्यों का जल्द समाधान होना जरूरी है।

Related Articles