बिसाऊ में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा सेतु अभियान-2026’
वार्डवार लगेंगे शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका मंडल बिसाऊ में 7 से 16 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत वार्डवार शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
नगरपालिका की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविरों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, नालियों की सफाई, क्षतिग्रस्त क्रॉस और ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने, सार्वजनिक पार्कों एवं शौचालयों की सफाई व मरम्मत तथा सीवरेज कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा पट्टे, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, व्यापार अनुज्ञा पत्र, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्ट्रीट वेंडर पंजीयन, भूखंड उप-विभाजन एवं एकीकरण और लीज मुक्ति प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन भी लिए जाएंगे।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित आवेदन एवं जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।
वार्डवार शिविर कार्यक्रम
7 अक्टूबर — वार्ड 1 से 3, 8 अक्टूबर — वार्ड 4 से 6, 9 अक्टूबर — वार्ड 7 से 9, 10 अक्टूबर — वार्ड 10 से 12, 12 अक्टूबर — वार्ड 13 से 15, 13 अक्टूबर — वार्ड 16 से 18, 14 अक्टूबर — वार्ड 19 से 21, 15 अक्टूबर — वार्ड 22 से 23, 16 अक्टूबर — वार्ड 24 से 25
सभी शिविर नगरपालिका कार्यालय बिसाऊ में आयोजित होंगे। नगरपालिका प्रशासन ने आमजन से निर्धारित तिथि के अनुसार शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर अधिकाधिक समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2433926

