[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास

10 दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सेठ लक्ष्मीनारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने पर अवनी ने प्रथम, सारा ने द्वितीय और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को साहसी, सजग और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उप प्रधानाचार्य ज्योति मंगलयारा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रशिक्षण प्रभारी ममता के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स कालिका टीम की हेमलेश और सुनीता ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related Articles