विवाहिता ससुराल से लापता, गहने भी लेकर गई:दो युवतियां भी घर से गायब; तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ
विवाहिता ससुराल से लापता, गहने भी लेकर गई:दो युवतियां भी घर से गायब; तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ
सीकर : सीकर जिले में दो युवती और एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता और एक युवती घर से जेवरात भी लेकर चली गई। अब पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
जेवरात लेकर ससुराल से लापता विवाहिता
सीकर जिले में 21 साल की महिला के जेवरात लेकर ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 जुलाई 2025 को उसकी शादी हुई थी।
27 सितंबर की रात को पत्नी उसके पास ही सो रही थी। सुबह उठकर देखा तो पत्नी नहीं मिली। इसके बाद जब घर में देखा तो सोने और चांदी के जेवरात भी गायब थे। पत्नी का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
दो युवतियां लापता
24 साल की युवती के लापता होने के मामले में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 अक्टूबर को उनकी बेटी दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। बेटी का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वैसे तो वह दूसरे राज्य के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में काम के सिलसिले में पूरा परिवार सीकर जिले में आया हुआ है।
4 अक्टूबर को परिवार के सभी लोग सो रहे थे। सुबह जब उठकर देखा तो बहन नहीं मिली। घर पर रखी करीब दो से तीन लाख रुपए की नगदी भी गायब मिली। युवती के भाई ने उनके राज्य के ही रहने वाले एक युवक और उसके सहयोगी पर किडनैप की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433617


