[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुणे में श्रीमाधोपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत:घर आते समय कंटेनर से टकराई बाइक, अंतिम संस्कार हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पुणे में श्रीमाधोपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत:घर आते समय कंटेनर से टकराई बाइक, अंतिम संस्कार हुआ

पुणे में श्रीमाधोपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत:घर आते समय कंटेनर से टकराई बाइक, अंतिम संस्कार हुआ

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के मंगल कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक गिरेंद्र सिंह शेखावत की महाराष्ट्र के पुणे में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पुणे-नासिक के बीच संगमनेर बाइपास पर हुआ। गिरेंद्र बाइक से श्रीमाधोपुर आ रहे थे, इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर के पीछे बाइक जा भिड़ी। हादसे में गिरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता और परिवार की महिलाओं को नहीं दी जानकारी

हादसे की सूचना मिलने पर उनके बड़े भाई विवेक पुणे पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव श्रीमाधोपुर लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गिरेंद्र की मौत की खबर बीमार पिता और परिवार की महिलाओं को पहले नहीं दी गई थी।

गिरेंद्र पुणे की जेपी मॉर्गन कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2022 में कंपनी जॉइन की थी। हाल ही में उन्होंने नोएडा की एक अन्य कंपनी में नौकरी जॉइन करने के लिए जेपी मॉर्गन से इस्तीफा दिया था।

छुट्टियों पर घर आ रहे थे

परिजनों के अनुसार गिरेंद्र बाइक चलाने के शौकीन थे और हर वीकेंड पर लॉन्ग ड्राइव पर निकलते थे। कंपनी छोड़ने के बाद दूसरी कंपनी ज्वॉइन करने से पहले घर लौटना था। रविवार को भी वे बुलेट से पुणे से श्रीमाधोपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

गिरेंद्र अविवाहित थे। गिरेंद्र के पिता जगदीश सिंह शेखावत और बड़े भाई विवेक श्रीमाधोपुर की मंगल कॉलोनी में निजी स्कूल संचालित करते हैं। युवक की मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles