[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमवार शाम दो सड़क हादसों में 3 लोग हुए घायल:लोटिया रोड पर बाइकों की भिडंत, काकोड़ा में अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सोमवार शाम दो सड़क हादसों में 3 लोग हुए घायल:लोटिया रोड पर बाइकों की भिडंत, काकोड़ा में अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी

सोमवार शाम दो सड़क हादसों में 3 लोग हुए घायल:लोटिया रोड पर बाइकों की भिडंत, काकोड़ा में अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी

सूरजगढ़ : सोमवार शाम लोटिया और काकोड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोटिया रोड पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हरियाणा के नांगल निवासी लोकेश (25) और फतेहपुरा निवासी नरेश (24) घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, काकोड़ा रोड स्थित टावर के पास एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में काकोड़ा निवासी सुरेश (60) घायल हो गए। समिति सदस्यों ने उन्हें भी सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles