[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पंचायत चुनाव में दूसरे-तीसरे चरण की तारीखें बदलीं:धनतेरस के चलते किया बदलाव, जानें चुनावों का नया शेड्यूल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पंचायत चुनाव में दूसरे-तीसरे चरण की तारीखें बदलीं:धनतेरस के चलते किया बदलाव, जानें चुनावों का नया शेड्यूल

सीकर में पंचायत चुनाव में दूसरे-तीसरे चरण की तारीखें बदलीं:धनतेरस के चलते किया बदलाव, जानें चुनावों का नया शेड्यूल

सीकर : सीकर में पंचायती राज चुनावों की तारीखें बदल गई हैं। धनतेरस के त्योहार को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 3 चरण में होने वाली वोटिंग-काउंटिंग एक दिन पहले कर दी है। सीकर में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होंगे। हालांकि चौथे चरण की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जिला‌ निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियां 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को रवाना होंगी जबकि तीसरे चरण की पोलिंग पार्टियां 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को रवाना होंगी।

तीसरे चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। उप सरपंच के‌ लिए वार्ड पंचों की वोटिंग 6 नवंबर को 12 बजे से पहले होगी।

सीकर जिले के लिए संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-

दूसरा चरण का चुनाव कार्यक्रम तारीख
जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी 27 अक्टूबर
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 28 अक्टूबर
पंच व सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर
पंच व सरपंच का चुनाव 30 अक्टूबर
उपसरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर
तीसरा चरण का चुनाव कार्यक्रम तारीख
जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना 2 नवंबर
जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर
पंच / सरपंच के लिए नामांकन 4 नवंबर
पंच / सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर
उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर

Related Articles