देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के मोहल्ला व्यापारियान में कुरेशियान नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा कांग्रेसी नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खुद मैदान में उतरकर पहली सर्विस की। पहली सर्विस होते ही पूरा खेल मैदान खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर तनवीर खान ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नाइट टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।
32 टीमें ले रही हैं हिस्सा
टूर्नामेंट में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सीकर, डीडवाना, झुंझुनूं, चूरू, नवलगढ़, सुजानगढ़, रतनगढ़, रामगढ़, धनकोली और बिसाऊ सहित कई क्षेत्रों की टीमें शामिल हैं। सभी टीमों को मुख्य अतिथि तनवीर खान की ओर से टी-शर्ट वितरित की गईं। अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उद्घाटन मैच अल-शबा बिसाऊ और रतनगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें अल-शबा बिसाऊ की टीम विजेता रही।

विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपए
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट करीब 15 दिन तक चलेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपए नकद और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में संजय सिंह भाटी एडवोकेट, नासिर खान एडवोकेट, इकबाल खान, मोहनलाल, आसिफ खान, प्यारेलाल बगड़िया, शाहरुख खान, रौनक शर्मा, पीयूष शर्मा, खुशी तुगलक, अली हसन, हारून रशीद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उमर सयैद बिसाऊ वाले ने किया। अंत में कुरेशियान क्लब की ओर से अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us