एनएच-52 पर दो बाइक की टक्कर, चार युवक घायल:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा; NHAI एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, सभी जयपुर के रहने वाले
एनएच-52 पर दो बाइक की टक्कर, चार युवक घायल:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा; NHAI एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, सभी जयपुर के रहने वाले
रानोली : रानोली कस्बे के पास एनएच-52 पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा।
जयपुर से सीकर की ओर जा रहे दो बाइक सवार आगे-पीछे चल रहे थे। तभी आगे वाली बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रहा बाइक चालक अपनी बाइक संभाल नहीं पाया और आगे वाली बाइक से टकरा गया। टक्कर से चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर NHAI की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी हेम सिंह गुर्जर की देखरेख में NHAI की एंबुलेंस से सभी घायलों को पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में जयपुर निवासी राहुल (28) पुत्र दामोदर, साहिल (27) पुत्र सूरज, सोहन (20) पुत्र दामोदर और अरविंद (19) पुत्र राजेंद्र कुमार शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430619


