[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को ‘शिक्षा भूषण सम्मान’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को ‘शिक्षा भूषण सम्मान’

अखिल भारतीय शिक्षा भूषण सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) की ओर से नागोले स्थित शुभम कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय शिक्षा भूषण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को ‘शिक्षा भूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह एवं महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि समारोह में प्रो. मामिडाला जगदीश कुमार, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईएम कलकत्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, यूजीसी; प्रो. बी. महादेवन, पूर्व प्रोफेसर एवं डीन (प्रशासन), आईआईएम बेंगलुरु तथा संस्थापक कुलपति, चिन्मया विश्वविद्यापीठ; और डी. रामकृष्ण राव, पूर्व प्राचार्य, विज्ञान विहार शैक्षणिक संस्थान, विशाखापत्तनम एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती को सम्मानित किया गया।

प्रो. जगदीश कुमार को उच्च शिक्षा प्रशासन एवं शैक्षिक सुधारों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रो. बी. महादेवन को प्रबंधन शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा डी. रामकृष्ण राव को विद्यालयी शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यचर्या विकास एवं शैक्षिक शोध में दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में परम पूज्य श्री श्री श्री त्रिदंडी चिन्ना श्रीमन्नारायण रामानुज जीयर स्वामीजी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा उन्होंने आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सी.आर. मुकुंद, एबीआरएसएम के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, सचिव आचार्य गीता भट्ट, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं सह संगठन मंत्री गुंथा लक्ष्मण सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles