[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकमंथन–‘हम भारत के लोग’ यात्रा का लोहिया महाविद्यालय में हुआ आगमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकमंथन–‘हम भारत के लोग’ यात्रा का लोहिया महाविद्यालय में हुआ आगमन

लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, संविधान की शपथ और युवाओं के साथ हुआ संवाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में ‘लोकमंथन–हम भारत के लोग’ विषय पर आयोजित यात्रा का आगमन हुआ। इस दौरान भारत की प्राचीन संस्कृति, पुरातन परंपराओं, लोक कला और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न संगठनों एवं कलाकारों ने लोक नृत्य, लोकगीत, बात पोसी सहित अनेक लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने की। कार्यक्रम में लोकमंथन यात्रा के संयोजक सत्यनारायण तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री का सानिध्य रहा।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की शपथ, संविधान पर संवाद एवं युवाओं के साथ संवाद जैसे महत्वपूर्ण आयोजन किए गए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘हम भारत के लोग’ की भावना, भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा एवं विद्यालय शिक्षा), विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कृत भारती एवं साहित्य परिषद सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हेरिटेज बाग एवं देव दर्शन से जुड़े प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Related Articles