[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्राइवर को आई झपकी, ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू रोडवेज बस:बाल-बाल बची 40 से ज्यादा यात्रियों की जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्यसीकर

ड्राइवर को आई झपकी, ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू रोडवेज बस:बाल-बाल बची 40 से ज्यादा यात्रियों की जान

ड्राइवर को आई झपकी, ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू रोडवेज बस:बाल-बाल बची 40 से ज्यादा यात्रियों की जान

डीडवाना-कुचामन : डीडवाना-सीकर मार्ग पर शनिवार देर रात झुंझुनूं से जालौर जा रही रोडवेज बस ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गए और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली लाइन की सप्लाई समय पर बंद होने से यात्रियों की जान पर बड़ा खतरा टल गया।

झपकी से बेकाबू हुई बस

बताया गया कि बस ड्राइवर दिनेश को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस बेकाबू हो गई। इसके बाद बस सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री घबरा गए।

हादसे में बस आगे से बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रांसफार्मर गिरकर सड़क पर बिखर गया।
हादसे में बस आगे से बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रांसफार्मर गिरकर सड़क पर बिखर गया।

ट्रांसफार्मर गिरने से बढ़ा खतरा

टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के बाद बिजली लाइन की सप्लाई बंद हो गई। अगर समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं होती, तो बस और उसमें सवार यात्रियों के लिए खतरा और बढ़ सकता था।

ड्राइवर-कंडक्टर को हल्की चोटें

हादसे में बस ड्राइवर दिनेश और कंडक्टर नरेंद्र को हल्की चोटें आईं। अन्य यात्रियों के संबंध में गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया।

हादसे की जांच जारी

घटना की सूचना के बाद संबंधित स्तर पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ड्राइवर को झपकी आना हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Related Articles