श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी:5 दिन तक होंगी प्रतियोगिता, पत्रक का हुआ विमोचन
श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी:5 दिन तक होंगी प्रतियोगिता, पत्रक का हुआ विमोचन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों के लिए रविवार को पत्रक का विमोचन हुआ। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन, नौलखा कोठी में अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल ने मिलकर आयोजित किया।
पांच दिन तक चलेगा महोत्सव
पत्रक में पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की जानकारी है। विमोचन के समय समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हरिओम गोकुलका, महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, नवयुवक मंडल संरक्षक योगेश चौधरी, कोषाध्यक्ष आशीष चौधरी, मुरारी लाल न्यारिया, सागरमल हलवाई, छाजूराम खेड़ीवाले, बजरंग लाल अमरसरिया, बजरंग लाल गोपालका, प्रकाश गुप्ता, पिंकी गोयल, रेनू गोकुलका, ललिता थोईवाला, पूजा चौधरी, चंचल गोपालका, लीना थोईवाला, खुशी कसेरा, नितेश गर्ग और खुश अमरसरिया सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।
11 अक्टूबर को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रसेन भवन में मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 2 बजे विशाल जुलूस और शाम 6 बजे सामूहिक भोजन होगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने समाजबंधुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428786


